फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद

भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद

Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिटी पैलेसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगठन संवाद का लाइव टेलीकास्ट देखा। इस दौरान सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत और क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश विकास की राह पर चल रहा है। सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की विदेश नीति मजबूत हुई है। विदेशों में भी भारत माता का गुणगान हो रहा है। भारत विश्व में महाशक्ति बनने की राह पर आगे बढ़ गया है। संवाद सुनने के बाद सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू और विदेशी मोर्चे पर राष्ट्र को सशक्त पहचान दी है। आतंकवाद की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए भी सरकार कारगर कार्रवाई कर रही है। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा सरकार पर बना हुआ है। केंद्र की भाजपा सरकार के हाथों में राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, सूरत सिंह, सत्यवान सत्यम, नीरज चौहान, सविता बडोला, बीना डोभाल, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed