फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जौनसार-बावर परगने में रहने वाले लोगों का होगा सत्यापन

जौनसार-बावर परगने में रहने वाले लोगों का होगा सत्यापन

Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
जौनसार-बावर परगने में रहने वाले लोगों का होगा सत्यापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। क्षेत्र के एक युवक की ओर से फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदर्भित आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद हुए तनाव को देखते हुए एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने स्थानीय व्यापारियों और जनता के साथ बैठक की। साथ ही राजस्वकर्मियों को जौनसार-बावर परगने में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के निर्देश दिए।
मंडी परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम ने व्यापारियों और आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि संवेदनशील मसलों पर धैर्य से काम लिया जाना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र की शांति व सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के प्रदर्शन और जुलूस नहीं निकालने की सलाह भी दी। इसके अलावा साहिया बाजार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए राजस्व पुलिस चौकी में दो राजस्व निरीक्षक सहित दो होमगार्ड के जवान तैनात करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, खत स्याणा राजेंद्र सिंह राय, मंडी समिति संरक्षक सुशील कुमार अग्रवाल, राजस्व उप निरीक्षक कमलेश शर्मा, सुखदेव जिनाटा, रतिराम राजगुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोपी को भेजा जेल
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर निवासी आरोपी साहिल को बृहस्पतिवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व चौकी के बाहर दिनभर रही भीड़
तहसील प्रशासन के साहिया पहुंचने से पूर्व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे स्थानीय बाशिंदों का जमावड़ा राजस्व पुलिस चौकी के बाहर लगा रहा। हालांकि इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य लोगों ने भीड़ से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बावजूद इसके बाद राजस्व पुलिस चौकी और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed