{"_id":"5c76f11cbdec2253a33c652b","slug":"155129894312-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी से मसूरी-धनोल्टी-टिहरी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी से मसूरी-धनोल्टी-टिहरी मार्ग बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बर्फबारी से मसूरी-धनोल्टी-टिहरी मार्ग बंद
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। मसूरी व धनोल्टी में बुधवार को सीजन की पांचवीं बर्फबारी हुई। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण पुलिस ने मसूरी-धनोल्टी-टिहरी मार्ग बंद कर दिया है। इसके अलावा चंबा से धनोल्टी आने वाले पर्यटकों को भी रोक दिया गया है।
मसूरी और धनोल्टी में मंगलवार शाम से ही मौसम ख़राब था। रात में मसूरी में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। बुधवार सुबह तक करीब तीन इंच बर्फ जम गई। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना स्कूली बच्चों की उठाना पड़ा। वहीं नगर में दिन में ही धुंध छाने से चालकों को वाहन चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं कैंपटी, अपर माल रोड पर जैन धर्मशाला के समीप, मलिंगार मार्ग, लालटिब्बा मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों पर बर्फ जमी होने के कारण वाहन फिसलते रहे। अत्यधिक ठंड के कारण माल रोड पर भी सन्नाटा जैसी स्थिति रही। अधिकांश पर्यटक होटलों में ही रहे। बहुत ही कम पर्यटक नगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
उधर धनोल्टी में मुख्य बाजार में सुबह लगभग आधा फिट से अधिक बर्फ जम गई। जबकि आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक फिट से अधिक बर्फबारी बताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण धनोल्टी टिहरी मार्ग कपलानी के पास बंद हो गया। वाहनों के फिसलने की आशंका पर पुलिस ने जेपी बैंड के पास बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिया। जिससे पर्यटक धनोल्टी नहीं जा सके। पुलिस के अनुसार धनोल्टी मार्ग पार बर्फबारी के कारण दुर्घटना के संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है। चंबा की ओर से धनोल्टी आने वाले पर्यटकों को भी वहीं रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्फबारी के कारण धनोल्टी में मंगलवार शाम से विद्युत आपूर्ति ठप है। पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है।