{"_id":"5c76ee3cbdec224c80718e4f","slug":"15512982088-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति: उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति: उनियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
भाजपा की ओर से बुधवार को नगर पालिका के टाउन हॉल में युवा संसद का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के कार्यों की समीक्षा की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। लिहाजा, युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। कहा कि देश के विकास में युवा ही सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। देश के युवाओं को जाति, धर्म व सांप्रदायिकता की भावना से ऊपर उठकर रचनात्मक कार्यो में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देश के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करने को कहा।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि भाजपा युवाओं को राष्ट्र के विकास की धुरी मानते हुए युवा ऊर्जा का सदुपयोग उनकी योग्यता के अनुसार करने में विश्वास करती है। नीति आयोग के माध्यम से भी युवाओं के कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। युवा संसद में पक्ष और विपक्ष का गठन किया गया था। विपक्ष की ओर से युवाओं के लिए सरकार की योजनाओं के साथ ही महिला सशक्तीकरण, गंगा स्वच्छता, गरीबी उन्मूलन, सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था पर सवाल किए गए। इनका जबाव पक्ष की ओर से दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर रांगड़, भाजयुुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर भट्ट, जिला अध्यक्ष विपुल मैंदोली, सौरभ ममगाईं, रवि चौहान, नरेश रावत, नेहा जोशी, अनिल चौहान, अंशुल चावला, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।