{"_id":"5c76ee39bdec2273ab6080a1","slug":"15512982048-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजनमाताओं को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजनमाताओं को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
प्रदेश सरकार ने लंबे समय से प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहीं भोजनमाताओं को राहत दी है। सरकार ने प्रति भोजनमाता एक हजार रुपए के हिसाब से दो करोड़ 65 लाख रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि स्वीकृत किए हैं।
भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने इस पर खुशी जताते हुए अल्प मानदेय पर कार्य कर रहीं भोजनमाताओं के हित में लिया गया निर्णय बताया है। बताया कि सरकार प्रतिवर्ष उन्हें एक हजार रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि देती है। लेकिन, इस वित्तीय वर्ष में अभी तक सरकार ने राशि मुहैया नहीं कराई थी। फरवरी माह के पहले पखवाड़े में प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के बाद भोजनमाताओं के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा मंत्री से गुजारिश के बाद प्रदेश भर की भोजनमाताओं के लिए बतौर प्रोत्साहन राशि दो करोड़ 65 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उधर, मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने बताया कि शीघ्र ही सभी भोजनमाताओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।