फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिन्हार को मूलभूत सुविधाओं की दरकार

बिन्हार को मूलभूत सुविधाओं की दरकार

Fri, 22 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बिन्हार को मूलभूत सुविधाओं की दरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून के दूरस्थ पिछड़ा क्षेत्र बिन्हार की 10 हजार की आबादी राज्य गठन के अठारह वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं की राह ताक रही है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की सुविधाएं नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 50 किमी से अधिक की दूरी नापनी पड़ रही है।
पांच वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को पिछड़ा मानते हुए यहां के लोगों को ओबीसी की श्रेणी में शामिल किया था। लेकिन, पिछड़ा क्षेत्र का दर्जा मिलने के बाद भी यहां की दशा में कोई सुधार नहीं आया है। बिन्हार क्षेत्र की एक दर्जन ग्रामीण बस्तियों में 10 हजार की आबादी रहती है, लेकिन यहां स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। ग्रामीणों को उपचार के लिए 50 किमी दूर विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्र में मात्र एक राजकीय हाईस्कूल है। इंटर की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को 20 से 30 किमी की दूरी नापकर राजकीय इंटर कॉलेज लांघा और राइंका कटापत्थर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कांडोई, भदोगी, उदियाखेत, बाइला, नयाखील, बाइल्डखील गांव मोटर मार्ग से वंचित हैं। मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को दैनिक उपयोग का सामान लाने के लिए चार से पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। सड़क नहीं होने से ग्रामीण अपनी नगदी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पाते हैं। स्थानीय निवासी कैलाश तोमर, सत्यपाल सिंह, सुरेश, नवीन तोमर, मोहन सिंह, कपिल, सुनील, सुरेश नेगी, अरविंद सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि विकास के सपने दिखाते हैं। लेकिन, चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता। बताया कि दो वर्ष पूर्व क्षेत्र में पहली बार एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी आए थे, जिन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी क्षेत्र के लोगों की दशा में कोई अंतर नहीं आया है। उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि बिन्हार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed