{"_id":"5c6f08f7bdec224dab600d27","slug":"15507807658-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
भाजपा के टिहरी लोकसभा प्रभारी ज्ञान सिंह नेगी ने बृहस्पतिवार को विकासनगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने की सलाह दी। कोतवाली रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को मिलना जरूरी है। योजनाओं का लाभ मिलने से ही प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार होगा। कहा कि 26 फरवरी को होने वाले कमल दीप ज्योति कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घर पर दीए जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, सत्यवान सत्यम, नीरज चौहान, संजय शर्मा, रचिता ठाकुर, छेदीराम भारती, गौरव चावला, अनिल अग्रवाल, डॉ. कपिल, प्रत्यक्ष कुमार आदि मौजूद रहे।
---
भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा
विकासनगर। भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा विकासनगर मंडल महामंत्री केबलराम ने पार्टी पर समाज के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। मंडल महामंत्री ने कहा कि इस्तीफा मंडल अध्यक्ष संदीप मोगा को सौंप दिया गया है।