{"_id":"5c6f0352bdec22102e65e340","slug":"15507793211850-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से अधिक कलाकारों ने दिखाई संगीत प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 से अधिक कलाकारों ने दिखाई संगीत प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 से अधिक कलाकारों ने दिखाई संगीत प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। वुड स्टॉक स्कूल में आयोजित हुई एबीआरएसएम हाई स्कोरर्स प्रतियोगिता में 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी संगीत प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में वुड स्टॉक स्कूल, न्यू थियोलॉजिकल कॉलेज, वाइनबर्ग एलन स्कूल के प्रिंसिपल व हार्वर्ड प्रमाणित काउंसिलर शालू गुप्ता और सोनाली मोहन ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में अनुष्का प्रकाश, रब्बी सिंह, अब्दुल मलिक अंसारी ने प्यानों के माध्यम से पाश्चात्य क्लासिकल संगीतज्ञों की धुनों पर सुंदर प्रस्तुति दी। अवीवा फिलिप ने टेरी गिलकिसन द्वारा लिखे गीत को अपने सुरों में ढालकर शानदार प्रस्तुति दी। वुडस्टॉक स्कूल स्ट्रिंग्स ऑर्केस्ट्रा समूह ने जोहानसेबेस्टियन बाच व हेनरी मैनसिनी द्वारा रचित द पिंक पैंथर धुनों पर आधारित मोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. जोनाथनलॉन्ग ने कहा कि संगीत सार्वभौमिक भाषा है, जो सभी को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने एबीआरएसएम द्वारा क्लासिकल संगीत की विधा स्कूली छात्रों तक पहुंचाने के लिए सराहना की। अभिनेता और संपादक सतीश शर्मा ने छात्रों को संगीत सीखने की बारीकियां बताईं। लेखक और अकादमिक काउंसिलर सोनाली मोहन ने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए संगीत शिक्षा जरूरी है। एबीआरएसएम प्रतिनिधि सोनिया खान ने युवा संगीतकारों के लिए गुणवत्तापूर्ण संगीत शिक्षा और मूल्यांकन लाने में एबीआरएसएम के रोडमैप के बारे में जानकारी दी।