{"_id":"5c6db77cbdec22739d53870a","slug":"15506943716-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभुजी तुम स्वामी हम दासा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभुजी तुम स्वामी हम दासा...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
संत रविदास जयंती पर बुधवार को पछवादून में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु प्रभुजी तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करे रैदासा... भजन पर खूब झूमे।
विकासनगर के कल्याणपुर स्थित रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए डाकपत्थर तिराहे पर संपन्न हुई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष राजेश कुमार ने संत रविदास को समाज का पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने से समाज में भेदभाव की भावना मिटेगी। शोभायात्रा में राजा का दरबार, आंबेडकर, भारतमाता, काली माता दरबार, राम दरबार, शिव परिवार, हनुमानजी, राधा-कृष्ण के साथ ही रैदास के ध्येय वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा को दर्शाती आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में बबलू, सुमनलता, दीपक कुमार, छोटेलाल, वंदना, सतपाल, मोनू भंडारी, सोनू आदि शामिल रहे।
उधर, सेलाकुई में शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने संत रविदास को सर्व समाज का मार्ग दर्शक बताते हुए साहित्य में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह प्रसाद के तौर पर हलवा बांटा गया। इस दौरान धुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबली, बबीता, सोनिया, काजल आदि मौजूद रहे।