{"_id":"5c5de007bdec22737548b30d","slug":"15496561816-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पहुंचकर पता चला, आज छुट्टी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पहुंचकर पता चला, आज छुट्टी है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल पहुंचकर पता चला, आज छुट्टी है
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। 12वीं तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश की घोषणा के बावजूद कड़ाके की ठंड में नगर के कई विद्यालयों में बच्चे पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि आज छुट्टी है। इस पर अभिभावकों ने रोष जताया है।
बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना का अलर्ट जारी किया था। जिस पर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते मसूरी के कई स्कूलों में अवकाश की सूचना समय रहते छात्रों व अभिभावकों को नहीं दी गई। जिस कारण कड़ाके की ठंड में दूरदराज से छात्र पैदल ही स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचकर छात्रों को पता चला कि आज अवकाश है और उन्हें वापस लौटा दिया गया। शिक्षा विभाग व स्कूलों की लापरवाही से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई जगहों पर अखबार देर से पहुंचता है, जिस कारण उन्हें सुबह सूचना नहीं मिल सकी।
अभिभावक महेंद्र खंडूरी ने कहा कि उनको स्कूल की छुट्टी होने की कोई सूचना स्कूल से नहीं मिली। जिस कारण बर्फबारी में स्कूल जाने के लिए उनके बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा छोटे बच्चों को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्कूलों को सूचना देने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना चाहिए ताकि समय पर अभिभावकों को सूचना मिल सके।