{"_id":"5c55fb85bdec227363550ef4","slug":"15491389341577-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छात्र के रूप में 77 वर्षीय सूरत सिंह सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छात्र के रूप में 77 वर्षीय सूरत सिंह सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजऊ के पहले छात्र 77 वर्षीय सूरत सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक संदीप रावत ने बताया कि वर्ष 1948 में विद्यालय की स्थापना के समय बिजऊ निवासी सूरत सिंह तोमर ने नामांकन कराया था।
शनिवार को विद्यालय परिवार ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय से उत्तीर्ण हुए छात्रों का सम्मान करने की परंपरा है। लेकिन, विद्यालय की स्थापना के शुरुआती दौर के छात्रों को सम्मानित करने से कई पीढ़ियों का सम्मान होता है। साथ ही सम्मानित होने वाले बुजुर्ग शिक्षा में आए बदलाव के साथ ही वर्तमान छात्रों को संस्कृति व तत्कालीन समाज की जानकारी मुहैया कराते हैं। विद्यालय के पहले छात्र सूरत सिंह तोमर ने नौनिहालों को अपने समय की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए गुरुओं का सम्मान करने की नसीहत दी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव बताते हुए नौनिहालों को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद तोमर एवं विद्यालय से सेवा मुक्त होने वाली भोजनमाता को भी सम्मानित किया। इस दौरान चमन सिंह, भोपाल सिंह तोमर, ज्ञान सिंह, अतर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शिक्षक सोमनाथ, रेखा देवी, सुंदला देवी, कलम आदि मौजूद रहे।