{"_id":"5c54a91bbdec220c1b13f5fe","slug":"15490523015-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने दीं हारुल, तांदी, झेंता, रासों नृत्य की प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने दीं हारुल, तांदी, झेंता, रासों नृत्य की प्रस्तुतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
जौनसार बावर पब्लिक स्कूल कालसी गेट का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। नौनिहालों ने वार्षिकोत्सव में हारुल, तांदी, झेंता, रासों नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। बालश्रम के कुप्रभाव दिखाते लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षणेत्तर गतिविधियां संस्कृति के संरक्षण के साथ ही सामाजिक एकता बनाए रखने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक समारोह अपने मूल संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। संस्कृति के संरक्षण से युवाओं में संस्कार पैदा होते हैं, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक के तौर पर तैयार करते हैं। समारोह में गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली, नेपाली संस्कृति से रूबरू कराती हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान विद्यालय के निदेशक बीएस राणा, प्रबंधक मंजू राणा, प्रधानाचार्य एमएस पटियाल, सचिन असवाल, सुदर्शन चमोली, डॉ. बीएस चौहान, सुशील कुमार, सपना, पूर्णिमा, विनीता, ईशू, अमित, हिमानी, रेखा आदि मौजूद रहे।