फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, कई गांवों में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

विकासखंड कालसी के अंतर्गत जाडी-खमरोली-डांडा पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से चिबोऊ, खमरोली, पाजीटिलानी सहित कई गांवों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल समस्या बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या के चलते उन्हें प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।

सर्द मौसम में भी क्षेत्र के लोगों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जाडी-खमरोली-डांडा पेयजल लाइन पर हिमपात के बाद से पानी जम गया है। साथ ही स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चिबोऊ, खमरोली, पाजीटिलानी, सुरेऊ, ढकरासाधार, देऊ, देसऊ व डांडा सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण भगत सिंह तोमर, नाथु सिंह तोमर, गोपाल सिंह चौहान, शेर सिंह नेगी आदि का कहना है कि समस्या से जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर, जलसंस्थान विभाग कालसी के कनिष्ठ अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मौसम खुलते ही लाइन को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed