{"_id":"5c54a907bdec224bc54a9d5a","slug":"154905228117-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार में बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार में बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की दुश्वारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
जौनसार बावर में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में कर्ह जगह विद्युत आपूर्ति ठप है, तो कई मार्गों पर बर्फ जमी होने से लोगों को पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोखंडी और लोहारी में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है।
वहीं, पाटी-चकराता मार्ग पर जमी बर्फ को शुक्रवार भी नहीं हटाया जा सका। इससे पाटिया, रावना, बुरासवा, मेरावना, सिरबा, टुंगरोली, मैपाऊटा आदि क्षेत्र के लोगों को चकराता आने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। चकराता में ड्यूटी के लिए आने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोखंडी और लोहारी में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोखंडी में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय धूम सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, करम सिंह चौहान, मोहन सिंह आदि का कहना है कि लोखंडी एवं लोहारी पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ देखने आ रहे है, लेकिन बिजली नहीं होने से लोग अपने मोबाइल चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही टीवी, आटा चक्की आदि सभी बिजली से चलने वाले उपकरण ठप पड़े हुए हैं। उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि लगातार बर्फबारी होने से जगह-जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इन्हें ठीक करवाया जा रहा है।
----
चकराता में शीतलहर, ठिठुरे लोग
चकराता, लोखंडी, लोहारी और आस पास के क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद से पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप है। शुक्रवार को बादल छाए रहने से डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर आदि क्षेत्रों में मौसम ठिठुरन भरा रहा। इससे इन क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।