फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी में ऑनलाइन होगी भवन कर व्यवस्था

मसूरी में ऑनलाइन होगी भवन कर व्यवस्था

Fri, 18 Jan 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में ऑनलाइन होगी भवन कर व्यवस्था
मसूरी में ऑनलाइन होगी भवन कर व्यवस्था
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका में शीघ्र ही आवासीय व व्यावसायिक भवन कर व्यवस्था ऑनलाइन की जाएगी, जिसमें विभिन्न श्रेणी बनाकर कर निर्धारण किया जाएगा ताकि कर दाताओं को बार बार पालिका कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें और कर में पारदर्शिता भी बनी रहे। इसके अलावा आवासीय भवन कर में छूट दी जाएगी। बुधवार को पालिका परिसर के कर समिति कक्ष में समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के बीच हुए हंगामे का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही।

गौरतलब है कि बुधवार को कर समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार और सदस्य गीता कुमाई के बीच कर निर्धारण व बैठक की सूचना समिति के सदस्यों को नहीं दिए जाने को लेकर हंगामा हुआ था। बृहस्पतिवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित हंगामे की खबरों का संज्ञान लेकर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर कर समिति को भंग किया जाएगा। शीघ्र ही नई कर नीति लागू की जाएगी। जिसमें पूर्व में ही कर निर्धारित किया जाएगा। अभी तक मनमाने तरीके से कर वसूला जा रहा था। इस प्रथा को ख़त्म करने के लिए कर अदायगी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी। जिससे भ्रष्टाचार की संभावना ही न रहे। उन्होंने कहा कि आवासीय भवन कर में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed