{"_id":"5c3ced33bdec22731c0a7070","slug":"15474968781-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रहे हाईस्कूल पंजिया के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रहे हाईस्कूल पंजिया के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
सर्द मौसम में भी हाईस्कूल पंजिया के छात्र पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में नौ माह पूर्व मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लाइन को ठीक नहीं किए जाने के कारण स्कूल में अध्ययनरत सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी मिड डे मील के संचालन में आ रही है। भोजन पकाने के लिए भोजन माता को एक किमी दूर पंजिया से पानी लाना पड़ रहा है। राजकीय हाई स्कूल पंजिया में ददोऊ, बनसार, चापनू, अमराह गांवों से छात्र पढ़ने आते हैं। छात्रों के पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने वर्षों पूर्व लाइन बिछाई थी। वर्ष 2018 में शंभु की चौकी से ददोऊ, पंजिया, बनसार मोटर मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पीटीए अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, बलवीर सिंह भंडारी ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य राम व्यास गुप्ता ने कहा कि पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचित किया गया है। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया संबंधित एसडीओ को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।