फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘भागवत कथा श्रवण मुक्ति का मार्ग’

‘भागवत कथा श्रवण मुक्ति का मार्ग’

Sun, 13 Jan 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
‘भागवत कथा श्रवण मुक्ति का मार्ग’
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हरबर्टपुर के विवेक विहार में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के दूसरे दिन भागवत कथा श्रवण के महत्व का वर्णन किया गया। कथा व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत महापुराण श्रवण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। क्योंकि कल्पवृक्ष मात्र तीन वस्तु अर्थ, धर्म और काम ही दे सकता है। मुक्ति और भक्ति नही दे सकता है। लेकिन श्रीमद्भागवत तो दिव्य कल्पतरु है। यह अर्थ, धर्म, काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल पुस्तक नहीं साक्षात श्रीकृष्ण स्वरूप है। इसके एक-एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पुण्य कर्मों से बढ़कर है। कहा कि भागवत के चार अक्षर इसका तात्पर्य यह है कि भा से भक्ति, ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त त्याग जो हमारे जीवन में प्रदान करे, उसे हम भागवत कहते हैं। इस दौरान अतुल शर्मा, गोवर्धन डोभाल, विनोद देवली, रामकुमार रतूड़ी, आदित्य सेमवाल, प्रवीन ड्यूंडी, कृष्णलाल धीमान, अलका शर्मा, उर्मिला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed