फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

Sun, 13 Jan 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। धनोल्टी जा रही कार शनिवार तड़के पीपीसीएल तम्मूधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सेंट मैरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों युवक दिल्ली के लक्ष्मीनगर से आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक कार संख्या संख्या डीएल 2 सी एडब्ल्यू 8734 शनिवार को तड़के मसूरी से धनोल्टी जा रही थी। पीपीसीएल के समीप वह कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से सेंट मैरी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे आईटीबीपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों शव खाई से निकाले।
विज्ञापन

एसएसआई विजय भारती ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस मौके के लिए रवाना हुई। खाई में सभी युवक दूर दूर पड़े थे। जिस कारण करीब चार घंटे रेस्क्यू चलाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक सबसे नीचे गहरी खाई में पड़ा था। उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी पहचान राहुल रावत (19) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि सूरज रावत (21) पुत्र मदन सिंह रावत, प्रिंस तंवर (24) पुत्र बिटटू तंवर और मन्नू (40) पुत्र सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि चारों युवक देर रात दिल्ली से धनोल्टी घूमने जा रहे थे। सूरज घायल हुए राहुल का चचेरे भाई था जबकि मन्नू व प्रिंस इनके पड़ोसी थे। मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत स्थित ईको बैरियर की रसीद से पता चला कि युवक शनिवार तड़के ही मसूरी से धनोल्टी की ओर जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी के निजी सचिव पारस ने मसूरी पुलिस से फोन पर वार्ता कर दुर्घटना में मृतक व घायल युवकों के बारे में जानकारी ली। घायल राहुल दिल्ली के भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है।


पैराफिट होता तो बच सकती थी युवकों की जान
तीव्र मोड़, संकरी सड़क और उस पर सड़क किनारे पैराफिट न होना तीन युवकों की मौत का सबब बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि सड़क किनारे पैराफिट होता तो शायद हादसा टल सकता था। पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। चार साल पहले भी एक वाहन पैराफिट तोड़कर खाई में जा गिरा था लेकिन विभाग ने तब से इस स्थान पर पैराफिट लगाने की जहमत नहीं उठाई। जिसका खामियाजा तीन युवकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। स्थानीय निवासी राम सिंह और जयपाल भंडारी ने बताया कि शनिवार तड़के कार गिरने की आवाज पास के गांव वालों ने सुनी थी। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के गांवों के लोगों और पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मार्ग संकरा होने व सड़क किनारे पैराफिट न होने के कारण यह दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed