{"_id":"5c37a16ebdec22734e3ea39f","slug":"154714980418-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
अमलावा नदी में बाजार की गदंगी डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नदी के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बाजार की गंदगी नदी में डालने की पुष्टि हुई। ढाबे और रेस्टोरेंट की गंदगी से नदी प्रदूषित होती जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि नदी में गंदगी डालने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे।
पोखरियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बोर्ड की ओर से नदी के निरीक्षण में पाया गया कि कुछ ढाबे और दुकानदारों द्वारा नदी में गंदगी डाली जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस तरह के लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साहिया के ग्राम प्रधान मोहन शर्मा ने कहा कि लोगों को नदी में गंदगी डालने से रोकने के लिए पंचायत के माध्यम से बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा नदी में गंदगी डालकर उसे प्रदूषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को स्थिति से अवगत कराया है।
-----
लग सकता है जुर्माना
गंगा और सहायक नदियों में गंदगी पर अब हर दिन पांच हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जा सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने कहा कि बोर्ड की ओर से पहले इस तरह के मामलों में सिर्फ नोटिस जारी होते थे। लेकिन, अब कितने दिनों से गंदगी डाली जा रही है, इसका आकलन करने के बाद प्रत्येक दिन पांच हजार रुपये के हिसाब से जुुर्माना वसूला जा सकता है।