{"_id":"5c379fadbdec22732e1ef4d9","slug":"15471493553-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में गुलदार की धमक से फिर दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में गुलदार की धमक से फिर दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में गुलदार की धमक से फिर दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर के आबादी क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने संबंधित विभाग से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
बता दें कि मंगलवार रात में बार्लोगंज स्थित एक बड़े होटल की मुख्य गैलरी और रिसेप्शन में काफी देर तक गुलदार घूमता रहा। इसका पता होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगा। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को भी पता चला। बृहस्पतिवार को भी एक बार फिर गुलदार कैंपटी मार्ग पर जीरो प्वाइंट तिराहे पर देखा गया। जिससे लोगों में दहशत और अधिक बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शी इंद्राभवन निवासी राजेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि वह सुबह लगभग छह बजे वॉक पर जा रहे थे। इस बीच कंपनी गार्डन जाते हुए उन्होंने जीरो प्वाइंट तिराहे पर गुलदार को देखा। वह सड़क पार करते हुए नीचे जंगल की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि सर्दियों में अक्सर भिलाडू के जंगल में गुलदार की आमद देखी जाती है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी निरंकारी भवन, गुरुनानक स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार का फुटेज कैद हुए थे। इस संबंध में डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने की सूचना मिल रही है। जिसको देखते हुए विभाग के अधिकारियों को उक्त क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।