फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘व्यक्तित्व विकास के लिए सकारात्मक सोच जरूरी’

‘व्यक्तित्व विकास के लिए सकारात्मक सोच जरूरी’

Wed, 09 Jan 2019 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
‘व्यक्तित्व विकास के लिए सकारात्मक सोच जरूरी’
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हरबर्टपुर स्थित रेशम बाग मैदान में वारियर्स गर्ल्स ग्रुप के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को दूसरे दिन युवतियों को व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास विकसित करने के गुर सिखाए गए। दस दिवसीय शिविर में 80 युवतियां प्रतिभाग कर रहीं हैं।

ग्रुप की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने बताया कि व्यक्तित्व विकास के लिए सकारात्मक सोच होना जरूरी है। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर कार्य किया जाए तो सफलता की दर बढ़ जाती है। आत्मविश्वास आपका जीवन ही नहीं बल्कि आपके संपूर्ण व्यक्तित्व को बदल देता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना भी आसानी से कर लेता है। सिद्दीकी ने कहा कि आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जरूरी है कि हम अपनी शक्तियों और कमजोरियों को यथार्थवादी ढंग से समझने की कोशिश करें। अपने अंदर झांककर यह जानें कि आखिर वह कौन से कारण हैं, जो परिस्थितियों का सामना करने की बजाय आपको कमजोर बना देते हैं। आत्मविश्वास जगाने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। व्यवहार बदलकर आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकते हैं। सिद्दीकी ने युवतियों से कहा कि हमें बेझिझक होकर अपने डर का सामना करना चाहिए और निडर रहना चाहिए। इस दौरान प्रीति सैनी, अनीता सैनी, रितु सैनी, नरेश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed