{"_id":"5c1ea097bdec22570e78ffc9","slug":"15455110987-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ा तो जाएंगे : अनुज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ा तो जाएंगे : अनुज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
नगर से अवैध अतिक्रमण हटाने के बीच यदि कोई भी रुकावट पैदा करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी प्रकार की अड़चन आने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा तो गुरेज नहीं करेंगे। ये बातें शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहीं।
इसके बाद बोर्ड की आगे की कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें नगर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में मालरोड को अतिक्रमण से मुक्त करने पर सहमति बनीं। पालिकाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मालरोड पर किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री पटरी दुकानों पर न बिके। उन्होंने नई नीति के तहत नगर में खस्ताहाल शौचालयों का दोबारा निर्माण कराकर पीपीपी मोड में संचालित करने की बात कही। नगर में 15 दिनों के भीतर सभी रुके हुए हस्तांतरण की कार्रवाई को पूरा करने में सहयोग करने की बात भी कही। बोर्ड बैठक में विंटरलाइन कॉर्निवल के आयोजन के लिए 15 लाख रुपये पालिका की ओर से देने पर सहमती दी गई। लेकिन, सभासद गीता कुमाई ने विंटरलाइन कॉर्निवल को 15 के बजाय 10 लाख देने की बात कही। वहीं सभासद गीता कुमाई, जसबीर कौर, मनीषा खरोला, सरिता देवी, प्रताप पंवार, नंदलाल सोनकर ने अपने क्षेत्र में साफ सफाई, अलाव की व्यवस्था और सड़क किनारे खडे़ क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की मांग की।
इस मौके पर सभासद सरिता पंवार, आरती अग्रवाल, जशोदा शर्मा, दर्शन रावत, सुरेश थपलियाल, कुलदीप रौछेला, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, नगर अभियंता रमेश बिष्ट, गिरीश सेमवाल, विरेंद्र बिष्ट सहित पालिकाकर्मी मौजूद रहे।