फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन विभाग ने 32 निजि वाहनों का काटा चालान

परिवहन विभाग ने 32 निजि वाहनों का काटा चालान

Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने 32 निजि वाहनों का काटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । उत्तराखंड परिवहन विभाग की ऋषिकेश शाखा की ओर से तीर्थनगरी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 निजी वाहनों के विभिन्न मामले में चालान किए गए। एआरटीओ डॉ. अनिता चमोला ने कहा कि अगर वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता की तो वाहन चालक का मोबाइल अगले 24 घंटे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनिता चमोला ने बताया कि सोमवार को विभाग की टीम ने टिहरी मार्ग, गुमानीवाला, नटराज चौक और मनसादेवी आदि क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान 32 निजी वाहनों पर कार्यवाही कर चालान किए गए। इसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट, डीएल, इंश्योरेंस के कागजात न रखने वालों पर कार्रवाही की गई। इसके अलावा पांच वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर पर उनका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया। साथ ही इसे निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। एआरटीओ ने बताया कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाले चालकों को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला में दो घंटे तक प्रतिभाग करने पर चालान का निस्तारण होगा। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग कार्यशाला प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सुबह 11 से एक बजे तक एआरटीओ कार्यालय में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed