{"_id":"5c18065dbdec22571f2ecb36","slug":"15450784021-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर निकाली जागरुकता रैली
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्पर्श गंगा अभियान के 10वें स्थापना दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। सोमवार को रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने स्पर्श गंगा अभियान के स्थापना दिवस पर स्वच्छता जनजागरुकता रैली निकाली। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाया।
जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से होकर त्रिवेणी घाट परिसर पर संपन्न हुई। इस मौके पर स्वच्छता व पर्यावरण विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्राप्ति, साक्षी तिवारी, रेखा, अंजली, वंदना आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या पूनम रानी शर्मा, विमलेश शर्मा, नीलम गुप्ता, मंजू बड़ोला, संध्या गुप्ता, ममता राजपूत, शशिबाला गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय में स्पर्श गंगा अभियान के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वंयसेवियों की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वंयसेवियों ने मेयर अनिता ममगाईं के सामने एकजुट होकर गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
स्वंयसेवियों ने गंगा स्वच्छता विषय पर कहा कि गंगा प्रकृति का दिया हुआ अमूल्य उपहार है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शुक्ल ने स्वंयसेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर शक्तिधर बहुगुणा, डॉ. दया कृष्ण, मंजू बैलवाल, दीपक कुकरेती, सुबोध, अर्चना शुक्ला, संदीप आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के एनएसएस स्वयंसेवियों की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने सुबह आठ बजे त्रिवेणी घाट परिसर पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर श्याम सुंदर रयाल, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, एके श्रीवास्तव, सीडी डंगवाल, मनोज कुमार गुप्ता, दिवाकर नैथानी, सागर सैनी आदि उपस्थित रहे।