{"_id":"5c180656bdec2256bc428d52","slug":"154507839514100-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे में 100 मीटर अतिक्रमण ही हटा पाया लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे में 100 मीटर अतिक्रमण ही हटा पाया लोनिवि
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट के आदेशों पर प्रशासन की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर सोमवार का दिन भी काफी धीमा रहा। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने पूरे दिन 100 मीटर क्षेत्र तक ही अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। वहीं, अब भी विभाग की ओर से लगाए गए निशानों पर विभागीय कार्यवाही नहीं हुई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों ने कहा है कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण स्वयं तोड़ेंगे।
सोमवार को सुबह दस बजे लोक निर्माण विभाग की टीम वीरपुर खुर्द क्षेत्र में पहुंची। यहां विभाग की जेसीबी ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह है कि कुल सात घंटे चली ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में मात्र 100 मीटर क्षेत्र के अतिक्रमण को ही ध्वस्त किया गया। बड़ा सवाल यह है कि विभाग ने बीती शुक्रवार को जहां अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए निशान लगाए हैं। वहां पर अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया। एक बात तो साफ है कि यदि विभाग इसी तरह कछुआ चाल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायेगा तो अभी नगर से अतिक्रमण को हटाने में कई और माह लगने तय हैं।