फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी मंजाकोट की सिमरन का राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

जीआईसी मंजाकोट की सिमरन का राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मंजाकोट की सिमरन का राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन
श्रीनगर। जीआईसी मंजाकोट की छात्रा सिमरन बाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सिमरन के मॉडल को प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्र स्तर के लिए चयनित किया गया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों व स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस आंचलिक विज्ञान केंद्र विज्ञान धाम (यूकास्ट) देहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 27 से 31 सितंबर तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जीआईसी की छात्रा सिमरन का मॉडल भी चयनित किया गया है। सिमरन का मॉडल समाज, सांस्कृतिक एवं जीविकोपार्जन पर आधारित था, जिसमें मंजाकोट क्षेत्र में पाए जाने वाले भीमल, मालू एवं रिंगाल के पौधों का उपयोग कर कुटीर उद्योग लगाने हेतु मॉडल दिया गया था। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य आरएन घिल्डियाल, डा. अशोक कुमार बडोनी सहित शिक्षकों व स्थानीय निवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed