फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ढाई माह बाद कक्षाओं में वापस लौटे एनआईटी उतराखंड के छात्र

ढाई माह बाद कक्षाओं में वापस लौटे एनआईटी उतराखंड के छात्र

Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
ढाई माह बाद कक्षाओं में वापस लौटे एनआईटी उतराखंड के छात्र
श्रीनगर। पिछले ढाई माह से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं कक्षाओं में लौट आए हैं। सोमवार से कक्षाएं शुरू होने पर एनआईटी प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एनआईटी के श्रीनगर परिसर में लगभग 353 और सेटेलाइट परिसर एमएनआईटी (मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जयपुर में लगभग साढ़े 500 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्थान में लगभग 930 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एनआईटी के स्थायी कैंपस के निर्माण होने तक सुविधाजनक स्थान में कैंपस शिफ्टिंग सहित अन्य मांगों के लिए चार अक्तूबर से आंदोलन कर रहे एनआईटी उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं सोमवार को कक्षाओं में लौट आए हैं। मांग पूरी न होने पर वह 23 अक्तूबर को हॉस्टल छोड़कर घर चले गए थे। जंतर-मंतर दिल्ली में आंदोलन के बाद एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) ने एनआईटी जयपुर के खाली भवनों में तीन साल के लिए सेटेलाइट कैंपस चलाने का निर्णय लिया था। छात्रों से दोनों स्थानों में किसी भी एक स्थान चुनने का विकल्प दिया गया था। इसके बाद उनके कक्षाओं में लौटने की संभावना बन गई थी। वर्तमान में एनआईटी उत्तराखंड के शिक्षक और कर्मचारी दोनों स्थानों में तैनात हैं, जो रोस्टर में जयपुर तैनात रहेंगे। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. आरबी पटेल ने बताया कि दोनों परिसरों में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। सुबह 8 से रात 9 बजे तक कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed