{"_id":"5c17cee4bdec2256f651fb21","slug":"15450642014-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिया बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिया बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संदेश
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज किलकिलेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज में बेटियों के महत्व को बताया।
क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए विद्यालय को ई-लर्निंग सेंटर के रुप में संचालित करने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, समूह गान, जागर, फ्यूजन गीत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक और बच्चों के शोषण पर आधारिक अंग्रेजी लघु नाटक प्रस्तुत किए। छात्राओं की ओर से बनाए गए बालिकाओं के विकास के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करते हुए पोस्टर और रंगोली आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा संस्कृत, हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में बालिका शिक्षा पर भाषण दिए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. मीना सेमवाल ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रयास किया गया है कि प्रत्येक छात्रा की कार्यक्रम में किसी न किसी रुप में भागीदारी हो। कार्यक्रम का संचालन मंजू रावत व आरती पंवार ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी डा. एसएस नेगी ने भी विचार व्यक्त किए।