{"_id":"5c17cd37bdec2256f651fb1b","slug":"15450637728-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को आवासीय सुविधा की मांग पर अभिभावकों ने जुलूस प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को आवासीय सुविधा की मांग पर अभिभावकों ने जुलूस प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। राजीव गांधी आवासीय विद्यालय में चार वर्ष बाद भी छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा न मिलने पर अभिभावकों ने नगर में जुलूस-प्रदर्शन कर तहसील परिसर में धरना दिया। अभिभावकों ने कहा यदि छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा न मिली तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
वर्ष 2014 में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की स्थापना हुई थी। अब यहां 110 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। चार वर्ष बाद भी यहां आवासीय सुविधा नहीं मिल पाई है। इससे नाराज अभिभावकों ने नगर में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बख्तावर सिंह, पीटीए अध्यक्ष जगमोहन पंवार, राकेश सिंह, बलवीर राणा, प्रेम सिंह, पार्वती देवी, हीरा देवी, सुलोचना, रुकमणी, मीना, कमला और राधा आदि मौजूद थे।