{"_id":"5c17cd33bdec2256cd7e0e5d","slug":"15450637684154-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"154 दिनो बाद खुली लोहाजंग-वाण सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
154 दिनो बाद खुली लोहाजंग-वाण सड़क
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के वाण क्षेत्र को लोहाजंग से जोड़ने वाली सड़क 154 दिनों बाद सोमवार को यातायात के लिए खुल गई है। 15 जुलाई को तेज बारिश से यह मार्ग बंद हो गया था। तब से वाण गांव के ग्रामीण करीब आठ किमी की पैदल दूरी नापकर आवागमन कर रहे थे।
पंद्रह जुलाई की रात को हुई भारी बारिश से लोहाजंग-वाण सड़क कई जगहों पर बंद हो गई थी। साथ ही कुलिंग के पास दो पुल बहने और कुलिंग से आगे करीब तीन सौ मीटर सड़क बह गई थी। तब लोनिवि ने यहां कुलिंग में वैली ब्रिज बनाने के साथ ही कठोर चट्टान काटकर सड़क का निर्माण किया। सोमवार को सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। ग्राम प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, पान सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आठ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा था। राशन का ढुलान घोड़े-खच्चरों से करना पड़ रहा था। सड़क खुलने से अब लोगों को राहत मिली है। लोनिवि के एई गोविंद बल्ल्भ जोशी ने बताया कि इस सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अभी सड़क किनारे दीवार निर्माण के साथ ही अन्य काम होने बाकी हैं। जल्द ही अन्य कामों को भी पूरा कर दिया जाएगा।