{"_id":"5c17cd29bdec2256de78eacb","slug":"15450637585-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति की मांग पर कलक्ट्रेट परिसर में गरजे गुरिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति की मांग पर कलक्ट्रेट परिसर में गरजे गुरिल्ला
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने सरकारी विभागों में स्थायी नियुक्ति न होने पर कलक्ट्रेट परिसर में शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। गुरिल्लाओं ने वन रक्षक और होमगार्ड की भर्तियों में आरक्षण निर्धारित करने और सरकारी विभागों में स्थायी नियुक्ति की मांग की।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट ने कहा कि एक शासनादेश के आधार पर प्रांतीय लोक निर्माण विभाग में मेट और बेलदार पदों पर 22 गुरिल्लाओं को नियुक्ति तो दी गई, लेकिन एक माह में ही उन्हें पद से हटा दिया गया। कहा गया कि गुरिल्ला नियुक्ति की मांग के लिए लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा गया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र पंवार, प्रेम सिंह, शिव भजन कोहली, हरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, भरत, मनोज, गोविंद, हेमानंद, सुलोचना देवी, अनीता, प्रेमा और मोहन आदि मौजूद थे।