{"_id":"5c17cd0ebdec2256bf2a42ae","slug":"15450637313-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को किया घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को किया घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जंगल में चारापत्ती लेने गई महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे मुन्नी देवी पत्नी कृष्णा सिंह, सेलंग गांव निवासी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। जंगल से घर लौटते वक्त रास्ते में घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। मुन्नी के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल मुन्नी देवी को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। चिकित्सक डा. राजीव गर्ग ने बताया कि महिला के सिर, मुंह और छाती पर गहरे जख्म हो गए हैं। वहीं, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र चंद्र बिष्ट ने बताया कि महिला को उपचार के लिए पांच हजार की आर्थिक मदद दी गई है।