{"_id":"5c17cd0bbdec22570d2dce64","slug":"154506372813-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी मेले में उमड़ रही मेलार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी मेले में उमड़ रही मेलार्थियों की भीड़
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी, ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले के चौथे दिन मेलार्थियों की खूब भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने मेले में ऊनी वस्त्रों के साथ ही अन्य सामान की खरीददारी की। मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मेले का समापन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग सोमवार को सीएम के आने की तैयारियों में जुटा रहा।
पोखरी मेले में हापला घाटी, चंद्रनगर, मोहनखाल और कर्णप्रयाग क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों और बच्चों ने चरखी, डायनोसोर और मिक्की माउस का लुत्फ उठाया। जबकि ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्टॉल से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि मेले को आने वाले समय में और भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया ने बताया कि मंगलवार को सीएम अपराह्न एक बजे मेला स्थल पहुंचेंगे। एक घंटे तक मेले में रहने के बाद वह देहरादून के लिए रवाना होंगे।