{"_id":"5c16b7bdbdec225565403039","slug":"154499273813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के लिए युवाओं को तैयार कर रही मुनिकीरेती की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के लिए युवाओं को तैयार कर रही मुनिकीरेती की पुलिस
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ मुनिकीरेती पुलिस ने नौजवानों को रोजगार मुहैय्या करवाने का बीड़ा उठाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने पुलिस और सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए निशुल्क भर्ती कैंप का आयोजन किया है। रविवार को मुनिकीरेती के स्टेडियम में थाना प्रभारी आरके सकलानी व वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर आरके सकलानी ने बताया कि आगामी पुलिस व सेना भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए अब तक 150 युवाओं का पंजीकरण किया गया है। पंजीकृत युवाओं को मुनिकीरेती के स्टेडियम में प्रात: छह बजे से आठ बजे तक शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही लिखित परीक्षा के लिए भी युवाओं को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए थाना पुलिस की ओर से युवा उत्तराखंडी विजन फॉर अवरनेस के नाम से ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से युवाओं को लिखित परीक्षा से संबंधित प्रश्नों की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि रविवार को लगभग 30 युवाओं को मुनिकीरेती के स्टेडियम में शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सप्ताह में एक बार युवाओं का फिजिकल टेस्ट और लिखित टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को पुलिस व सेना भर्ती के लिए तैयार करना है।