फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा को निर्मल बनाएगा ट्रैश बूम

गंगा को निर्मल बनाएगा ट्रैश बूम

Mon, 17 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गंगा को निर्मल बनाएगा ट्रैश बूम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा नदी की निर्मलता व स्वच्छता को बनाए रखने के लिए स्पर्श गंगा टीम की ओर से एक सार्थक पहल की गई है। इसके लिए स्पर्श गंगा टीम पश्चिम बंगाल की कंपनी द्वारा निर्मित ट्रैश बूम नामक उपकरण तैयार किया गया है। उपकरण की सहायता से गंगा में बहने वाली गंदगी जैसे फूल, पत्ते, पूजन सामग्री, कपड़े, कीचड़, लकड़ी आदि को निकाला जा सकेगा। इसका ट्रायल सोमवार को नगर निगम की मेयर अनिता ममगाईं के समक्ष होगा। इसके बाद ही मेयर इस उपकरण को निरंतर चलाने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजेंगी।
विज्ञापन

स्पर्श गंगा के गढ़वाल संयोजक एसएस भंडारी ने बताया कि स्थापना दिवस पर स्पर्श गंगा ने गंगा नदी की निर्मलता व स्वच्छता को बनाने के लिए एक योजना तैयार की है। इस योजना के तहत उन्होंने पश्चिम बंगाल की अगस्य बायंट कंपनी से संपर्क साधा है। यह कंपनी अपने ट्रैश बुम नामक उपकरण की सहायता से गंगा नदी में बहने वाली गंदगी को दूर करने में सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर नगर की मेयर अनिता ममगाईं के समक्ष इस उपकरण का ट्रायल दिखाया जाएगा। यदि मेयर को यह योजना कारगर लगेगी तो यह उपकरण नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस उपकरण को गंगा में लगाने की इजाजत सिंचाई विभाग से ली गई है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा ट्रैश बूम उपकरण
कंपनी अगस्य बायंट के साइट इंजीनियर शुभम नेगी ने बताया कि इस उपकरण को गंगा नदी में उतारा जाएगा। इसे दो छोर से बांध दिया जाएगा। इस उपकरण का डेढ़ फीट हिस्सा गंगा नदी के नीचे रहेगा और आधा फीट हिस्सा नदी के ऊपर रहेगा। इस दौरान नदी का जल निचले हिस्से से होकर आगे प्रवाहित होगा और नदी में बहने वाली गंदगी इसके ऊपरी हिस्से में फंस जाएगी। इसके बाद इस गंदगी को निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना कारगर है उपकरण
कंपनी के साइट इंजीनियर ने बताया कि ट्रैश बूम उपकरण पांच मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से आने वाले नदी के जल को भी झेल सकता है। इस उपकरण की सहायता से नदी में बहने वाली गंदगी जैसे कपड़े, फूल, पत्तल, पूजन सामग्री, कीचड़ यहां तक की लकड़ी भी फंस जाएगी। इसके बाद इसे आसानी से हटाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह उपकरण को जब तक कोई हानि नहीं पहुंचाएगा, तब तक यह काम करेगा।


ईको फ्रेंडली है ट्रैश बूम उपकरण
ट्रैश बूम उपकरण के लिए कंपनी ने यूएसए से पीवीसी मैरिन ग्रेन कपड़ा मंगवाया है। इसके अंदर उच्च क्वालिटी का फॉम लगा हुआ है। गंगा में जलते दीये से इसे कोई नुकसान न पहुंचे और दीये भी इसमें फंस जाए, इसके लिए कंपनी ने इस उपकरण में ग्लास फाइबर का मैटिरियल लगाया है। साइट इंजीनियर के अनुसार यह उपकरण पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है। इससे गंगा नदी को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed