{"_id":"5c16b79ebdec2255643cad14","slug":"15449927086-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारवान शिक्षा की बहुत जरूरत : अजय टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारवान शिक्षा की बहुत जरूरत : अजय टम्टा
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। दून इंटरनेशनल पब्ल्कि स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर नीलगिरी सदन ऑल इन ऑल विजेता रहा। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आज संस्कारवान शिक्षा की बहुत जरूरत है। स्वस्थ दिमाग और स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ शिक्षा जन्म लेती है। उत्तराखंड में विद्वानों की कमी नहीं है। जहां देश में कई शीर्ष अधिकारी उत्तराखंड से हैं, वहीं तकनीकी क्षेत्र में भी यहां के लोग देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि नैनीताल हाईकोर्ट में राज्य के महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने भी बच्चों की अच्छी प्रस्तुति पर उनको बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुनिता शर्मा ने वर्षभर की शैक्षणिक गतिविधियों को रखा। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, प्यारा कन्हैया, आदिवासी नृत्य, कुमाऊंनी छोलिया नृत्य, पर्यावरण बचाओ पर नाटक आदि के सुंदर प्रस्तुति दी। इसके अलावा गढ़वाली, पंजाबी, बंगाली, हरियाणवी आदि के नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। वार्षिक परिणामों में नीलगिरी सदन प्रथम, विन्धयाचल सदन द्वितीय, शिवालिक सदन तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यअतिथि टम्टा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक प्रेमदत्त भट्ट, केशव मोहन अग्रवाल, राजीव मोहन, बबीता मोहन अग्रवाल, संस्थापक निदेशक सीएम डोभाल, पीआरओ वीरेंद्र नौटियाल, निदेशक संजय कुकसाल, निदेशक हायर एजुकेशन डॉ. अनुराग राय, उप प्रधानाचार्य स्वाति पांडे, रचना कुंवर, अरुण कोठारी, अजय जुयाल, प्रधान शाकुंबरी बिष्ट, सीओ वीरेंद्र रावत, एसडीएम प्रेमलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पांचवा धाम कैलाश मानसरोवर बन गया
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में चार धाम पहले से थे, अब एक धाम कैलाश मानसरोवर भी इसमें जुड़ गया है। कहा केंद्र सरकार इन धामों को ऑलवेदर रोड़ से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल एक्सपोर्ट चालीस बिलियन डॉलर से अधिक है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में हम अच्छे से अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं।