{"_id":"5c167c74bdec22572f4b852d","slug":"154497756211-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण कुमार कांवड़ यात्रा ने किया दशरथ चोटी को प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण कुमार कांवड़ यात्रा ने किया दशरथ चोटी को प्रस्थान
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार को समर्पित श्रवण शिला दशरथांचल कावड़ यात्रा भगवान श्री रघुनाथ की महापूजा के बाद संगम स्थल से गंगाजल घटी (घड़ा) के साथ दशरथ चोटी के लिए प्रस्थान कर गई। तीन दिवसीय कावड़ यात्रा 18 दिसंबर को दशरथ चोटी पर पहुंचेगी, जहां भरपूर व पालकोट पट्टी का श्रवण मेला भी आयोजित होगा।
श्रवण शिला दशरथांचल कावड़ यात्रा का संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में रविवार को शुभारंभ हुआ। श्री रघुनाथ मंदिर में परंपरागत महापूजा के बाद कांवड़ वाद्य यंत्रों की थाप के बीच संगम स्थल पर पहुंची। जहां गंगा पूजन के बाद कावड़ यात्रा श्रवण कुमार की जय-जयकार के साथ दशरथ चोटी को रवाना हुई। कांवड़ यात्रा देवप्रयाग से भ्वीट, पंतगाव, बागेश्वर, शिवमूर्ति, भरपूरगढ़, मसुण, दनाड़ा ,चौड़ ,किरोड, तीनधारा, धौलीधार, सिमस्वाड़ा तल्ला, बछेलीखाल, डोबरी, पाली, साकनीधार, सौड़पाणी, चिलपड़, कुर्न, मुन्नाखाल व पुंडोरी होते सिद्धपीठ चमराड़ा देवी पहुंची। विभिन्न स्थानों में कावड़ यात्रा का तीर्थपुरोहित समाज व ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक पूर्व मंत्री नैथानी ने बताया कि अगले वर्ष श्रवण कावड़ यात्रा चारधाम यात्रा पर निकलेगी। यात्रा में कावड़धारी जनार्धन सिंह सहित कांवड़ यात्रा समिति के महासचिव जगदीशचंद्र आर्य, मनोज बिष्ट, शशिकांत ध्यानी, रमेश पांडेय, लखपत सिंह, दिगंबर रावत, ऋत्विक बडोला व सचिन आदि शामिल हैं।