{"_id":"5c167a9ebdec225b642bb789","slug":"15449770915-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजय दिवस
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली जिले में विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए देश के अमर शहीदों के चित्रों पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से देश भक्ति से संबंधित फिल्म भी दिखाई गई। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, और सम्मान करने को प्रदर्शित करता है। अमर शहीद हवलदार देवेंद्र सिंह के भाई वीरेंद्र सिंह, शहीद सूबेदार मेजर नारायण सिंह की पत्नी शांता देवी, घायल सैनिक नायक दलबीर सिंह, नायक महिपाल सिंह और लड़ाई में प्रतिभाग करने वाले सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार दयाल सिंह रावत के साथ ही कई वीर सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र लिंगवाल, डीपी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, पूर्व सैनिक लीग के सचिव मातवर सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह, अब्बल सिंह आदि मौजूद थे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने किया।