{"_id":"5c1678b7bdec22554a4bd92a","slug":"15449766055-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जन आंदोलन करेगा उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जन आंदोलन करेगा उक्रांद
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। उक्रांद ने जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जन आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। कहा गया कि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से राज्य के खजाने को लूट रहे हैं और जनता को विकास के कोरे सपने दिखाए जा रहे हैं। रविवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में हुई उक्रांद की बैठक में दल को मजबूती देने पर चर्चा हुई। इस दौरान दल की महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया। चंद्रकला भट्ट को प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व अनीता पंत को नगर अध्यक्ष बनाया गया।
जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की कई। दल के जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने पर भाजपा और कांग्रेस की ओर से नौटंकी की जा रही है, जो कि निंदनीय है। कहा गया कि राष्ट्रीय दलों ने धन बल के बूते जनता को गुमराह कर चुनाव में जीत हासिल की है। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री सत्यप्रकाश सती, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. यदुनंदन भट्ट, वीरेंद्र सिंह, पृथ्वीपाल, चंद्रमणि मैंदुली, विक्रम सिंह, चरण सिंह, जयवीर फरस्वाण, राकेश, रघुवीर, सोनम बर्त्वाल, अरुण शाह, संजय रावत, अशोक खत्री आदि मौजूद थे।
जिला उपाध्यक्ष को छह साल के लिए किया निष्कासित
गोपेश्वर। उक्रांद जिला संगठन ने हाल में संपन्न हुए निकाय चुनाव में दल विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहे जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नंबूरी को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी ने कहा कि अनुशासनहीनता पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।