फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहकारिता विभाग में होंगी 500 नियुक्तियां

सहकारिता विभाग में होंगी 500 नियुक्तियां

Wed, 12 Dec 2018 08:59 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता विभाग में होंगी 500 नियुक्तियां
गोपेश्वर। राज्य के सहकारिता विभाग में जल्द ही 500 नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को सहकारी बैंक से जोड़ने के लिए गांव-गांव में (जहां तक यातायात सुविधा हो) मोबाइल एटीएम का संचालन किया जाएगा। यह बातें सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह नेगी ने सहकारिता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

चमोली जिला सहकारी बैंक के सभागार में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सहकारिता मंत्री ने बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और उपाध्यक्ष मुरलीधर भट्ट का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग को और मजबूत बनाने के लिए समितियों के माध्यम से पतंजलि स्वदेशी उत्पाद विक्रय किए जाएंगे। इसके लिए पतंजलि से एमओयू भी हो गया है। पतंजलि स्वदेशी भंडार में भी राज्य के 1500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक से मौजूदा समय में 32 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। अकेले चमोली जिला सहकारी बैंक में डेढ़ लाख खातेधारक हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सहकारिता विभाग में 500 नियुक्तियां की जाएंगी, जो कि स्थायी होंगी। जल्द ही रुद्रप्रयाग जिले का पृथक सहकारी बैंक स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से सहकारिता विभाग को 36 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया जाएगा, जिससे विभाग अपने आय के स्रोत विकसित करेगा। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बैंक को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, दीपक भट्ट, नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, रमेश लाल बंडवाल आदि मौजूद थे। संचालन पंकज डिमरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed