{"_id":"5c0fe407bdec2241682927a2","slug":"15445453268-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत कई कार्यक्रमों में होंगे सम्मलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत कई कार्यक्रमों में होंगे सम्मलित
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सहकारिता, उच्च शिक्षा और दुग्ध विकास मंत्री डा. धन सिंह रावत बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। वे सुबह दस बजे चमोली जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। वह बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य निर्वाचित सदस्यों से भी भेंट करेंगे। इसके बाद विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर जीआईसी गोपेश्वर में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न दो बजे मंत्री डा. धन सिंह रावत श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में छात्रसंघ समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वे साइंस लैब और कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण भी करेंगे। उनके साथ बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे।