{"_id":"5c0fe317bdec2241b3027dac","slug":"15445450862-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार जाते रहे विशेषज्ञ डॉक्टर, नहीं आए प्रतिस्थानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार जाते रहे विशेषज्ञ डॉक्टर, नहीं आए प्रतिस्थानी
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डेढ़ दशक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों का यहां से तबादला होता रहा, लेकिन इन डॉक्टरों के प्रतिस्थानी आज तक नहीं आए। अब यहां 26 सालों से तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ को उत्तर प्रदेश के लिए अवमुक्त कर दिया गया है। ऐसे में लोगों में नाराजगी है। लोगों और संगठन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के अवमुक्त करने के आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई।
सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फिजीशियन का तबादला यहां से करीब 16 साल पहले कर दिया गया। तब से अस्पताल में फिजीशियन नहीं है। वहीं दस वर्ष पूर्व यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ का तबादला भी कर दिया गया। छह वर्ष पूर्व यहां से रेडियोलॉजिस्ट और दो वर्ष पूर्व हड्डी रोग विशेषज्ञ को भी अन्यत्र भेज दिया गया लेकिन इनके प्रतिस्थानी आज तक नहीं आए। अब स्थिति यह है कि वर्तमान में महज सर्जन डा. राजीव शर्मा और महिला रोग डा. उमा शर्मा ही सीएचसी में तैनात थे। पिछले दिनों दोनों डॉक्टरों का भी तबादला कर दिया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, लंगासू के कैलाश खंडूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, सुशील थपलियाल, पूर्व सभासद चेतन मनोड़ी, संपूर्णानंद डिमरी, राजेश जोशी आदि का कहना है कि जिले के एक मात्र में अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के सफल ऑपरेशन होते हैं। कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि यदि विशेषज्ञ डॉक्टर दंपति का तबादला किया गया तो भूखहड़ताल की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक संगठन, कपीरी संघर्ष समिति, दशमद्वार विकास मंच सहित कई संगठनों ने डॉक्टरों का तबादला रोकने की मांग की। इधर कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मामले में जल्द सीएम से वार्ता कर विशेषज्ञ डॉक्टरों को चमोली में ही रोकने के प्रयास किए जाएंगे।