फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापारियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

व्यापारियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Tue, 11 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर व्यापारियों ने अनावश्यक रूप से उत्पीड़न का आरोप लगा है। व्यापारियों का कहना है कि अफसर सड़कों की नाप को लेकर कोर्ट के आदेशों को लोगों के सामने स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। इस मामले में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में व्यापारी उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम मौजूद नहीं थे लिहाजा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेशों की आड़ में अफसर अतिक्रमण अभियान को मोहरा बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान से जुड़े अफसर न तो कोर्ट के आदेशों का स्पष्ट कर रहे हैं न ही सड़कों के माप का प्रामाणिक तरीका अपनाया जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी कभी कुछ नाप बता रहे हैं और कभी कुछ। नगर कांग्रेस कमेटी और व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेशों की आड़ में मनमाने फैसले न लिए जाएं। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने बताया कि व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शीर्ष अफसरों से वार्ता करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र सजवाण, शीशराम कंसवाल, रतनमणि नौटियाल, विजय सारस्वत, जयपाल जाटव, मदनमोहन शर्मा, विमला रावत, राकेश सिंह, राधा रमोला, राजेश कुमार, रीना गुप्ता, लव कंबोज, शकुंतला शर्मा, विमला रावत, सैय्यद मुमताज हाशिम, वेदप्रकाश शर्मा, उमा देवी, नरेश कुमार शर्मा, सतेन्द्र पंवार, पुष्कर बंगवाल, अशोक तलवार, अभिनव मलिक, प्रदीप जैन, नीरज शर्मा, संजय भारद्वाज, राकेश कंडवाल, संजय पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed