{"_id":"5c0ecebfbdec22417b50d257","slug":"154447434313-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में फुट एंड एंकल विशेषज्ञों का अभाव: डा. रवि कांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में फुट एंड एंकल विशेषज्ञों का अभाव: डा. रवि कांत
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित फुट एंड एंकल सर्जरी कार्यशाला के दौरान निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि देश में फुट एंड एंकल विशेषज्ञों का अभाव है। एम्स के हड्डी रोग विभाग में फुट एंड एंकल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आर्थोपेडिक सर्जन के लिए फुट एंड एंकल से जुड़ी जटिल समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए खास ट्रेनिंग पर जोर दिया। इस दौरान डीन प्रो. सुरेखा किशोर ने बताया कि पैरों की समस्या से व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती हैं। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य के लिए ऐसे विषयों पर कार्यशाला और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
डॉ. निशांत सोनी ने पैरों की असामान्य चोट फ्रेक्चर पर बताया कि ऐसी तकलीफ का सही समय पर परीक्षण व ट्रीटमेंट लेना चाहिए अन्यथा इस तरह की चोट जिंदगी भर तकलीफ देती है। डॉ. तरुण गोयल ने चोट लगने के काफी समय बाद पता चलने वाले फ्रेक्चर से दर्द के समाधान व ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। डॉ. शोभा अरोड़ा ने फुट एंड एंकल की बायोमैकेनिक प्रणाली पर चर्चा की। इस अवसर पर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मयंक जैन, डॉ. प्रेम लूथरा, डॉ. हर्ष कोहली, डॉ. बीकेएस संजय, डॉ. भास्कर, डॉ. आनंद, डॉ. अनुराग डॉ. पारस, डॉ. रामप्रिया, डॉ. सौरभ, डॉ. रोहित आदि मौजूद थे।