{"_id":"5c0e9890bdec2241ab33973b","slug":"154446047116-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत पिनाऊ के वार्ड सदस्यों ने डीएम को सौंपा त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत पिनाऊ के वार्ड सदस्यों ने डीएम को सौंपा त्यागपत्र
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। देवाल ब्लाक के ग्राम पंचायत पिनाऊ के पांचों वार्ड सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में मनमानी और सरकारी धन का दुरुपयोग आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को इस मामले में डीएम को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। वार्ड सदस्यों ने कहा कि ग्राम प्रधान खीमली देवी की ओर से निर्धारित तिथि पर ग्राम पंचायत की आम बैठकें भी नहीं कराई जा रही हैं, जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप पड़े हैं। वार्ड सदस्य केशर सिंह, मोतिमा देवी, महादेवी, लक्ष्मण सिंह और तुलसी देवी ने मनरेगा योजना का भुगतान गलत लोगों को करने का आरोप लगाया। इधर ग्राम प्रधान खीमली देवी ने वार्ड सदस्यों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में किसी भी तरह का सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं किया जा रहा है।