{"_id":"5c0e9888bdec22414a2b0041","slug":"15444604637-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवतोली के पास कूड़ा निस्तारण मामले में उठने लगे हैं विरोध के सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवतोली के पास कूड़ा निस्तारण मामले में उठने लगे हैं विरोध के सुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका की ओर से देवतोली के समीप प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र को लेकर देवतोली, सेमी और ग्वाड़ गांवों में विरोध के सुर उठने लगे हैं। यहां तक कि नवनिर्वाचित सभासद ने कूड़ा निस्तारण केंद्र बनने पर इस्तीफे की चेतावनी दी है।
कूड़े के वैज्ञानिक शोधन और आधुनिक मशीनों से कूड़े का निस्तारण करने के लिए नगर पालिका ने देवतोली के पास भूमि चयनित कर योजना को प्रस्तावित किया है। इस पर धनराशि मिलने के बाद केंद्र निर्माण की बात की जा रही है, लेकिन इससे नगर पालिका में शामिल हुए देवतोली, सेमी और ग्वाड़ के ग्रामीणों में विरोध के सुर उठने लगे हैं। वार्ड के नवनिर्वाचित सभासद विनोद पुरोहित ने कहा कि यदि बस्ती के आसपास कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा तो सभासद पद से त्यागपत्र दे दूंगा। वहीं दीपक शाह सहित नवल खाली आदि ने मामले में विरोध जताया है।