फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कड़ी मेहनत और लगन से हासिल होगा मुकाम

कड़ी मेहनत और लगन से हासिल होगा मुकाम

Mon, 10 Dec 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल होगा मुकाम

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल महाअभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने अधिकारियों से सवाल भी पूछे। साथ ही बेटी बचाओ और बेटी बचाओ के तहत नाटक का मंचन भी किया।
सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विभिन्न महिला अधिकारियों ने बालिकाओं को सफलता के टिप्स दिए। अधिकारियों ने बताया कि पहले लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य पानी के लिए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें मंजिल जरूरी मिलेगी। लगातार प्रयास से दुनिया में कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। वक्ताओं ने संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन प्रक्रिया को काफी लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि यू-ट्यूब सहित कई चैनलों पर मोबाइल से कई परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित कई जानकारियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी के प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वाण ने की। शिक्षिका कमला कुनियाल के संचालन में तहसील वार्ड की सभासद ममता डिमरी, अनुज डिमरी, किशोरी रतूड़ी, पूर्व सभासद संपूर्णानंद डिमरी सहित सभी शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


छात्राओं ने पूछे सवाल
कर्णप्रयाग। काउंसिलिंग के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से कई सवाल पूछे। छात्रा संजना आगरी ने लक्ष्य कैसे निर्धारित किया जा सकता है, माधुरी ने उचित मार्गदर्शन नहीं होने पर बेहतर कॅरियर चुनने में आने वाली परेशानियों का सामना कैसे करने तथा शिवानी ने पहाड़ों में कोचिंग सेंटर सहित अन्य संसाधनों के अभाव में बेहतर लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें, जैसे सवाल अधिकारियों से पूछे। इस सभी सवालों का अधिकारियों ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ को किया सम्मानित
कर्णप्रयाग। कार्यक्रम में जीजीआईसी प्रबंधन और नगर पालिका ने सेना में अफसर बने सौरभ खंडूड़ी को सम्मानित किया। सौरभ ने बालिकाओं को विषम परिस्थितियों के बावजूद सफलता हासिल करने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि आज सेना में महिलाएं शामिल हो रही हैं। इसके लिए नियमित अभ्यास के साथ ही दृढ़ निश्चय होना चाहिए। प्रधानाचार्य संगीता विजल्वाण ने प्रतीक चिह्न और नगर पालिका की अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने सौरभ को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने नगर पालिका की अध्यक्ष दयमंती रतूड़ी और एसडीएम जीआर बिनवाल को भी सम्मानित किया।

कोट
महिलाएं अब घरों तक सीमित नहीं हैं। प्रदेश की पुलिस फोर्स में कई महिला पुलिस अधिकारी बनाकर समाज सेवा के साथ ही महिला अधिकारों की रक्षा भी कर रही हैं। - सुधा रावत, महिला पुलिस उपनिरीक्षक।

आज के दौर में महिला माध्यमिक पढ़ाई के बाद हायर एजुकेशन ले रही हैं, लेकिन कॅरियर की सोच कम महिलाओं में है। यदि हायर एजुकेशन में कॅरियर का लक्ष्य भी निर्धारित हो तो सफलता शत प्रतिशत मिलती है। - डा. दिशा शर्मा।

अब महिलाएं अपने बारे में सोचने लगी हैं, जिसका नतीजा है कि बेटियां आज ऊंचे शिखरों को छू रही हैं। छात्राओं के बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन जरूरी है। - एल्विन रॉक्सी एआरटीओ चमोली।


प्रतिभाओं को केवल मार्गदर्शन की जरूरत होती है। मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत के साथ लक्ष्य भी तय होना चाहिए। काम कोई भी हो कुशलता से करना ही सर्वश्रेष्ठ करियर बनाता है। - जीआर बिनवाल, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed