{"_id":"5c0e9872bdec22419975b7ad","slug":"15444604423-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालदम मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालदम मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन घायल
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्वालदम मोटर मार्ग पर बगोली और नौली के बीच एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
सोमवार शाम को बगोली से नौली आ रही एक कार भैरव मंदिर के पास करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक पूरन सिंह (53), कलीराम (56) और अंकित (25) पुत्र कलीराम सभी निवासी नौली घायल हो गए। सूचना पर सिमली चौकी और कर्णप्रयाग थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और सीएचसी पहुंचाया। नौली के प्रधान सुमन डिमरी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते पैराफिट हल्की टक्कर में ही सड़क से उखड़ गया।