{"_id":"5c0e986ebdec22414d550cf7","slug":"154446043719-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलगढ़ गांव में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हुआ पांडव लीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलगढ़ गांव में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हुआ पांडव लीला का शुभारंभ
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के जुलगढ़ गांव में देवी भगवती और भूमियाल देवता की पूजा के बाद पांडव लीला का शुभारंभ हुआ। ब्रह्मबेला पर आचार्यों और ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पांडवों की और देवी-देवताओं की पूजा की। बाद में गांव के कलुआ दास ने पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों पर माता कुंती को सौंपा। पांडवों के पश्वाओं ने ढोल-दमांऊ की थाप पर सोलह कलाओं पर आधारित नृत्य किया और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर ने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। धार्मिक आयोजन में बलवंत सिंह भंडारी, यशवंत सिंह भंडारी, बलवंत रावत, मदन मोहन बहु्गुणा, पुष्कर भंडारी, बलवीर नेगी, विजय कुंवर सहित ढमकर, पज्याणा, नगली, जैम, मैतोली, थालधार, रवाख्नरी, स्यालकोट आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।