{"_id":"5c0e979bbdec22414b47ceff","slug":"15444602274-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर में नहीं हो पा रही स्थिति सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर में नहीं हो पा रही स्थिति सामान्य
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव विवाद थम नहीं रहा है। जहां अभाविप ने सोमवार को बिड़ला परिसर व प्रशासनिक भवन में विरोध प्रदर्शन किया, जबकि जय हो छात्र संगठन ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज चुनाव में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच करवाने की मांग की है।
बिड़ला परिसर में सोमवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर व प्रशासनिक भवन में गढ़वाल विवि प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि विवि प्रशासन भौतिक सत्यापन नहीं करा रहा है, जिससे विवाद सुलझ नहीं रहा है। वहीं जय हो छात्र संगठन के अमित प्रदाली, आयुष मिंया, पुष्पेंद्र पंवार ने कहा कि विवि प्रशासन एक ग्रुप के दबाव में पुनर्मतगणना नहीं करवा रहा है। दोनों गुटों ने जल्द विवाद न सुलझाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।